Difference among Assessment,Evaluation,Measurement,Test and
Examination
Examination
मूल्यांकन / आकलन / मापन / परीक्षण/ परीक्षा में अन्तर
अन्तर के बिन्दु
|
आकलन (Assessment)
|
मूल्यांकन (Evaluation)
|
मापन (Measurement)
|
परीक्षण
(Test)
|
परीक्षा (Examination)
|
अर्थ
|
आकलन एक संवादात्मक
तथा रचनात्मक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा शिक्षक को यह ज्ञात होता है कि
विधार्थी का उचित अधिगम हो रहा है अथवा नहीं।
|
मूल्यांकन एक
योगात्मक प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी पूर्व निर्मित शैक्षिक कार्यक्रम अथवा
पाठयक्रम की समाप्ति पर छात्रों की शैक्षिक उपलबिध ज्ञात की जाती है।
|
मापन आकलन मूल्यांकन
की एक तकनीक है जिसके द्वारा किसी व्यक्ति या पदार्थ में निहित विशेषताओं का
आंकिक वर्णन किया जाता है।
|
परीक्षण आकलन/मूल्यांकन का एक
उपकरण है जिसके द्वारा मुख्य रूप से पाठयक्रम के ज्ञानात्मक अनुभव कौशल की जांच
की जाती है।
|
परीक्षा आकलन/मूल्यांकन की वह प्रक्रिया/पद्धति है जिसके द्वारा निश्चित पाठयक्रम के पश्चात्
प्राप्त अधिगम अनुभवों की व्यापक स्तर पर जांच की जाती है।
|
उददेश्य
|
इसका उददेश्य निदानात्मक होता है। शैक्षिक संदर्भ में आकलन का उददेश्य
शिक्षण- अधिगम कार्यक्रम में सुधार करना, छात्रों
व अध्यापक को पृष्ठपोषण प्रदान करना तथा छात्रों की अधिगम संबंधी कठिनाइयों को
ज्ञात करना होता है।
|
इसका उददेश्य मूल्य निर्णयन करना होता है। शैक्षिक
संदर्भ में मूल्यांकन का उददेश्य निर्धारित पाठयक्रम की समाप्ति पर छात्रों की
उपलब्धि को ग्रेड अथवा अंक के माध्यम से प्रदर्शित करना है।
|
मापन आकलन तथा मूल्यांकन की एक तकनीक है।
|
परीक्षण मूल्यांकन का एक उपकरण है। इसके द्वारा
मुख्यतया पाठयक्रम के ज्ञानात्मक अनुभव कौशल की जांच की जाती है।
छात्र के ज्ञान, क्षमता, कौशल, रूचि
आदि की जांच की जाती है।
|
परीक्षा मूल्यांकन की एक पद्धति है। इसमें
मुख्यतया पाठयक्रम से प्राप्त अधिगम
अनुभवों की जांच की जाती है।
छात्र को अग्रिम स्तर पर प्रोन्नत करना इसका
मुख्य उद्देश्य है।
|
अवधि
|
यह सम्पूर्ण अकादमिक अवधि के दौरान निरन्तर
चलने वाली प्रक्रिया है।
|
यह पाठयक्रम की समाप्ति पर होने वाली प्रक्रिया
है।
|
यह कभी भी या कभी-कभी चलने वाली प्रणाली है।
|
यह एक निश्चित समय के अन्तराल पर अपनाया जाने
वाला उपकरण है जैसे कि इकाईशः, मासशः आदि।
|
यह भी एक निश्चित समय के अन्तराल पर अपनाई जाने वाली पद्धति है
जैसे अर्धवार्षिक
एवं वार्षिक आदि।
|
शिक्षण-शास्त्रीय
|
शिक्षण शास्त्र का हिस्सा है, जो पढ़ने-पढाने के साथ-साथ चलता है।
|
शिक्षण शास्त्र का हिस्सा है, जो पढ़ने-पढाने के अंत में उपलब्धियों के वर्गीकरण के लिए किया जाता रहा
है।
|
मापन मुख्य तौर पर व्यकितत्व के विभिन्न पहलुओं
जैसे- मानसिक क्षमता, रूझान
इत्यादि के लिए किया जाता रहा है।
|
पारंपरिक रूप से यह शिक्षण शास्त्र में स्मृति
आधारित ज्ञान के लिए होता है तथा शिक्षणेत्तर गतिवधियों के लिए भी होता है।
|
पारंपरिक रूप से यह शिक्षण शास्त्र में स्मृति,बोध
और चिन्तन आधारित ज्ञान के लिए होती है।
|
Sloty Casino in Las Vegas, NV - Mapyro
ReplyDelete› city › sloty-casino › city › sloty-casino Looking for a casino near 상주 출장안마 me? Find 충청북도 출장안마 a 평택 출장안마 casino near me? Choose from hundreds of 영주 출장샵 slots, video poker machines, and 광주 출장마사지 more for fun at Mapyro!